UPSC PYQ Practice
Daily-MCQ style practice using real previous-year questions, official answer keys, concise analysis and elimination clues.
With reference to investments, consider the following:
I. Bonds II. Hedge Funds
III. Stocks IV. Venture Capital
How many of the above are treated as Alternative Investment Funds?
निवेश के संदर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
I. बॉन्ड II. प्रतिरक्षा निधियां (हेज फंड्स)
III. स्टॉक्स IV. जोखिम पूंजी
उपर्युक्त में से कितनों को वैकल्पिक निवेश निधि माना जाता है?
Which of the following are the sources of income for the Reserve Bank of India?
I. Buying and selling Government bonds
II. Buying and selling foreign currency
III. Pension fund management
IV. Lending to private companies
V. Printing and distributing currency notes
Select the correct answer using the code given below.
निम्नलिखित में से कौन-कौन से, भारतीय रिजर्व बैंक की आय के स्रोत हैं?
I. सरकारी बॉन्डों का क्रय और विक्रय
II. विदेशी मुद्रा का क्रय और विक्रय
III. पेंशन निधि प्रबंधन
IV. निजी कंपनियों को ऋण देना
V. करेंसी नोटों का मुद्रण और वितरण
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
With reference to the Government of India, consider the following information:
| Organization | Some of its functions | It works under |
|---|---|---|
| I. Directorate of Enforcement | Enforcement of the Fugitive Economic Offenders Act, 2018 | Internal Security Division-I, Ministry of Home Affairs |
| II. Directorate of Revenue Intelligence | Enforces the provisions of the Customs Act, 1962 | Department of Revenue, Ministry of Finance |
| III. Directorate General of Systems and Data Management | Carrying out big data analytics to assist tax officers for better policy and nabbing tax evaders | Department of Revenue, Ministry of Finance |
In how many of the above rows is the information correctly matched?
भारत सरकार के संदर्भ में, निम्नलिखित सूचना पर विचार कीजिए :
| संगठन | इस संगठन के कुछ कार्य | यह संगठन किसके अधीन कार्य करता है |
|---|---|---|
| I. प्रवर्तन निदेशालय | भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 का प्रवर्तन | आंतरिक सुरक्षा प्रभाग-I, गृह मंत्रालय |
| II. राजस्व आसूचना निदेशालय | सीमा-शुल्क अधिनियम, 1962 के उपबंधों को प्रवर्तित करना | राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय |
| III. प्रणाली एवं आँकड़ा (सिस्टम्स एंड डेटा) प्रबंधन महानिदेशालय | बेहतर नीति और कर-वंचकों को पकड़ने में कर अधिकारियों की सहायता के लिए वृहत आँकड़ा (डेटा) विश्लेषण का उपयोग करना | राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय |
उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में सूचना सही सुमेलित है?
Consider the following statements:
I. The Reserve Bank of India mandates all the listed companies in India to submit a Business Responsibility and Sustainability Report (BRSR).
II. In India, a company submitting a BRSR makes disclosures in the report that are largely non-financial in nature.
Which of the statements given above is/are correct?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारतीय रिजर्व बैंक भारत में सभी सूचीबद्ध कंपनियों को व्यावसायिक उत्तरदायित्व और स्थिरता रिपोर्ट [बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट (BRSR)] प्रस्तुत करने का अधिदेश करता है।
II. भारत में, व्यावसायिक उत्तरदायित्व और स्थिरता रिपोर्ट (BRSR) प्रस्तुत करने वाली कोई कंपनी, इस रिपोर्ट में उसका प्रकटन करती है जो मुख्यतः गैर-वित्तीय स्वरूप के हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Consider the following statements:
Statement I: In India, income from allied agricultural activities like poultry farming and wool rearing in rural areas is exempted from any tax.
Statement II: In India, rural agricultural land is not considered a capital asset under the provisions of the Income-tax Act, 1961.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : भारत में, ग्रामीण क्षेत्रों में कुक्कुट-पालन और ऊन उत्पादन जैसे संबद्ध कृषि कार्यकलापों से प्राप्त आय को किसी भी कर से छूट प्राप्त है।
कथन II : भारत में, आयकर अधिनियम, 1961 के उपबंधों के अधीन, ग्रामीण कृषि भूमि को पूंजीगत परिसंपत्ति नहीं माना जाता है।
उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Consider the following statements:
I. India has joined the Minerals Security Partnership as a member.
II. India is a resource-rich country in all the 30 critical minerals that it has identified.
III. The Parliament in 2023 has amended the Mines and Minerals (Development and Regulation) Act, 1957 empowering the Central Government to exclusively auction mining lease and composite license for certain critical minerals.
Which of the statements given above are correct?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत, खनिज सुरक्षा भागीदारी में एक सदस्य के रूप में सम्मिलित हो गया है।
II. भारत अपने द्वारा चिन्हित सभी 30 अति आवश्यक खनिजों में साधन-संपन्न है।
III. संसद ने 2023 में खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 में संशोधन कर कतिपय अति आवश्यक खनिजों के लिए खनन पट्टा और संयुक्त (कम्पोजिट) लाइसेंस नीलामी में देने हेतु केंद्रीय सरकार को अनन्य रूप से सशक्त किया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
Consider the following statements:
Statement I: As regards returns from an investment in a company, generally, bondholders are considered to be relatively at lower risk than stockholders.
Statement II: Bondholders are lenders to a company whereas stockholders are its owners.
Statement III: For repayment purpose, bondholders are prioritized over stockholders by a company.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : जहाँ तक किसी कंपनी में निवेश से प्राप्त प्रतिफलों का संबंध है, आमतौर पर यह माना जाता है कि स्टॉक-धारकों की तुलना में बॉन्ड-धारकों को अपेक्षाकृत कम जोखिम रहता है।
कथन II : बॉन्ड-धारक किसी कंपनी के ऋणदाता होते हैं, जबकि स्टॉक-धारक उसके स्वामी होते हैं।
कथन III : पुनर्भुगतान के प्रयोजन के लिए, किसी कंपनी द्वारा बॉन्ड-धारकों को स्टॉक-धारकों की अपेक्षा प्राथमिकता दी जाती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Consider the following statements:
I. India accounts for a very large portion of all equity option contracts traded globally thus exhibiting a great boom.
II. India’s stock market has grown rapidly in the recent past even overtaking Hong Kong’s at some point of time.
III. There is no regulatory body either to warn the small investors about the risks of options trading or to act on unregistered financial advisors in this regard.
Which of the statements given above are correct?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. वैश्विक स्तर पर किए गए सभी इक्विटी विकल्प संविदाओं के कारोबार में भारत का अत्यधिक वृहत अंश होता है, इस प्रकार भारत सहसा अतिवृद्धि को दर्शाता है।
II. हाल के विगत समय में भारत का स्टॉक बाजार तेजी से बढ़ा है, यहाँ तक कि उसने एक समय इसमें हांगकांग को भी पीछे छोड़ दिया।
III. छोटे निवेशकों को या तो विकल्प व्यापार जोखिमों की चेतावनी देने या इस विषय में अपंजीकृत वित्तीय सलाहकारों पर कार्रवाई करने के लिए कोई नियामक निकाय नहीं है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-कौन से सही हैं?
Consider the following statements:
Statement I: Circular economy reduces the emissions of greenhouse gases.
Statement II: Circular economy reduces the use of raw materials as inputs.
Statement III: Circular economy reduces wastage in the production process.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : चक्रीय अर्थव्यवस्था ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करती है।
कथन II : चक्रीय अर्थव्यवस्था आगत के रूप में कच्चे माल के प्रयोग को कम करती है।
कथन III : चक्रीय अर्थव्यवस्था उत्पादन प्रक्रिया में अपव्यय को कम करती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Consider the following statements:
I. Capital receipts create a liability or cause a reduction in the assets of the Government.
II. Borrowings and disinvestment are capital receipts.
III. Interest received on loans creates a liability of the Government.
Which of the statements given above are correct?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. पूंजीगत प्राप्तियां देयता का सृजन करती हैं या सरकार की परिसंपत्तियों में कमी लाती हैं।
II. उधार-ग्रहण और विनिवेश पूंजीगत प्राप्तियां हैं।
III. ऋणों पर प्राप्त ब्याज सरकार की देयता का सृजन करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-कौन से सही हैं?
Ashokan inscriptions suggest that the ‘Pradeshika’, ‘Rajuka’ and ‘Yukta’ were important officers at the
जैसा कि अशोक के अभिलेखों से ज्ञात होता है, ‘प्रादेशिक’, ‘राजुक’ और ‘युक्त’ किस स्तर पर महत्वपूर्ण अधिकारी थे?
Consider the following statements in respect of the Non-Cooperation Movement:
I. The Congress declared the attainment of ‘Swaraj’ by all legitimate and peaceful means to be its objective.
II. It was to be implemented in stages with civil disobedience and non-payment of taxes for the next stage only if ‘Swaraj’ did not come within a year and the Government resorted to repression.
असहयोग आंदोलन के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. कांग्रेस ने घोषणा की कि सभी वैध और शांतिपूर्ण तरीकों से ‘स्वराज’ प्राप्त करना उसका उद्देश्य है।
II. इसे चरणों में कार्यान्वित किया जाना था, जिसमें सविनय अवज्ञा और करों का भुगतान न करना अगले चरण के लिए थे, केवल तब, जब ‘स्वराज’ एक वर्ष में प्राप्त न होता और सरकार दमन पर उतर आती।
Consider the following countries:
I. Austria
II. Bulgaria
III. Croatia
IV. Serbia
V. Sweden
VI. North Macedonia
How many of the above are members of the North Atlantic Treaty Organization?
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
I. ऑस्ट्रिया
II. बुल्गारिया
III. क्रोएशिया
IV. सर्बिया
V. स्वीडन
VI. उत्तरी मैसेडोनिया
उपर्युक्त में से कितने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के सदस्य देश हैं?
Consider the following countries:
I. Bolivia
II. Brazil
III. Colombia
IV. Ecuador
V. Paraguay
VI. Venezuela
Andes mountains pass through how many of the above countries?
निम्नलिखित देशों पर विचार कीजिए :
I. बोलिविया
II. ब्राज़ील
III. कोलंबिया
IV. इक्वाडोर
V. पराग्वे
VI. वेनेज़ुएला
एण्डीज पर्वत-श्रृंखला उपर्युक्त देशों में कितनों में से होकर गुजरती है?
Consider the following water bodies:
I. Lake Tanganyika
II. Lake Tonlé Sap
III. Patos Lagoon
Through how many of them does the equator pass?
निम्नलिखित जलाशयों पर विचार कीजिए :
I. तांगान्यीका झील
II. टोनले सैप झील
III. पाटोस लैगून
भूमध्यरेखा इनमें कितनों में से होकर गुजरती है?
Consider the following statements about turmeric during the year 2022–23:
I. India is the largest producer and exporter of turmeric in the world.
II. More than 30 varieties of turmeric are grown in India.
III. Maharashtra, Telangana, Karnataka and Tamil Nadu are major turmeric producing States in India.
Which of the statements given above are correct?
वर्ष 2022–23 के दौरान हल्दी के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. भारत विश्व में हल्दी का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है।
II. भारत में हल्दी की 30 से अधिक किस्में उगाई जाती हैं।
III. भारत में महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु प्रमुख हल्दी-उत्पादक राज्य हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?
Which of the following are the evidences of the phenomenon of continental drift?
I. The belt of ancient rocks from Brazil coast matches with those from Western Africa.
II. The gold deposits of Ghana are derived from the Brazil plateau when the two continents lay side by side.
III. The Gondwana system of sediments from India is known to have its counterparts in six different landmasses of the Southern Hemisphere.
Select the correct answer using the code given below.
निम्नलिखित में से कौन-से महाद्वीपीय विस्थापन की घटना के साक्ष्य हैं?
I. ब्राज़ील तट की प्राचीन शैलों की मेखला, पश्चिमी अफ्रीका तट की प्राचीन शैलों की मेखला से मिलती है।
II. घाना के स्वर्ण-निक्षेप ब्राज़ील पठार से व्युत्पन्न होते हैं, जब ये दोनों महाद्वीप अगल-बगल अवस्थित होते हैं।
III. यह ज्ञात है कि भारत के गोंडवाना अवसाद तंत्र के प्रतिरूप दक्षिणी गोलार्ध के छह विभिन्न भूखंडों में मिलते हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
Consider the following statements:
Statement I: The amount of dust particles in the atmosphere is more in subtropical and temperate areas than in equatorial and polar regions.
Statement II: Subtropical and temperate areas have less dry winds.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : वायुमंडल में विद्यमान धूल कणों की मात्रा, विषुवतीय और ध्रुवीय क्षेत्रों की अपेक्षा, उपोष्ण और शीतोष्ण क्षेत्रों में अधिक है।
कथन II : उपोष्ण और शीतोष्ण क्षेत्रों में कम शुष्क पवन चलती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Consider the following statements:
Statement I: In January, in the Northern Hemisphere, the isotherms bend equatorward while crossing the landmasses, and poleward while crossing the oceans.
Statement II: In January, the air over the oceans is warmer than that over the landmasses in the Northern Hemisphere.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : जनवरी में, उत्तरी गोलार्ध में, समताप रेखाएँ भूखंडों से गुजरती हुई विषुवत् वृत्त की ओर मुड़ती हैं, जबकि महासागरों से गुजरती हुई ध्रुवों की ओर मुड़ती हैं।
कथन II : जनवरी में, महासागरों के ऊपर की हवा, उत्तरी गोलार्ध के भूखंडों के ऊपर की हवा से अधिक गर्म होती है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Consider the following statements:
Statement I: In the context of effect of water on rocks, chalk is known as a very permeable rock whereas clay is known as quite an impermeable or least permeable rock.
Statement II: Chalk is porous and hence can absorb water.
Statement III: Clay is not at all porous.
Which one of the following is correct in respect of the above statements?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
कथन I : शैलों पर जल के प्रभाव के संदर्भ में, चॉक एक अत्यंत पारगम्य शैल के रूप में ज्ञात है, जबकि मृत्तिका एक नितांत अपारगम्य या न्यूनतम पारगम्य शैल के रूप में ज्ञात है।
कथन II : चॉक सरंध्र होता है, अतः जल अवशोषित कर सकता है।
कथन III : मृत्तिका बिल्कुल ही सरंध्र नहीं है।
उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है?
Consider the following statements:
I. Without the atmosphere, temperature would be well below freezing point everywhere on the Earth’s surface.
II. Heat absorbed and trapped by the atmosphere maintains our planet’s average temperature.
III. Atmosphere’s gases, like carbon dioxide, are particularly good at absorbing and trapping radiation.
Which of the statements given above are correct?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. वायुमंडल के बिना भूपृष्ठ पर सर्वत्र तापमान हिमांक के बहुत नीचे होता है।
II. वायुमंडल के द्वारा अवशोषित और पाशित ऊष्मा हमारे ग्रह के औसत तापमान को बनाए रखती है।
III. वायुमंडल की कार्बन डाइऑक्साइड जैसी गैसें विकिरण को अवशोषित और पाशित करने के लिए विशेष रूप से उत्तम हैं।
उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं?
Consider the following statements about the Rashtriya Gokul Mission:
I. It is important for the upliftment of rural poor as majority of low producing indigenous animals are with small and marginal farmers and landless labourers.
II. It was initiated to promote indigenous cattle and buffalo rearing and conservation in a scientific and holistic manner.
Which of the statements given above is/are correct?
राष्ट्रीय गोकुल मिशन के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
I. यह ग्रामीण निर्धनों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अधिकांश न्यून उत्पादकता वाले देशज पशु छोटे और सीमांत कृषकों तथा भूमिहीन श्रमिकों के पास होते हैं।
II. इसे वैज्ञानिक रूप में और समग्रतावादी रूप में देशज गोपशु और भैंस के पालन और संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ किया गया था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?
Consider the following statements:
Statement I: Studies indicate that carbon dioxide emissions from cement industry account for more than 5% of global carbon emissions.
Statement II: Silica-bearing clay is mixed with limestone while manufacturing cement.
Statement III: Limestone is converted into lime during clinker production for cement manufacturing.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : कथन I : अध्ययनों से सूचित होता है कि सीमेंट उद्योग से उत्पन्न होने वाले कार्बन डाइऑक्साइड का वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में 5% से अधिक का योगदान है। कथन II : सीमेंट का निर्माण करते समय चूना-पत्थर में सिलिका-युक्त मृत्तिका मिलायी जाती है। कथन III : सीमेंट निर्माण हेतु क्लिंकर उत्पादन के दौरान चूना-पत्थर, चूने में बदल जाता है।
Consider the following statements:
Statement I: At the 28th United Nations Climate Change Conference (COP28), India refrained from signing the “Declaration on Climate and Health”.
Statement II: The COP28 Declaration on Climate and Health is a binding declaration; and if signed, it becomes mandatory to decarbonize health sector.
Statement III: If India’s health sector is decarbonized, the resilience of its health-care system may be compromised.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : कथन I : 28वें संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28) में, भारत ने ‘जलवायु और स्वास्थ्य घोषणा’ पर हस्ताक्षर नहीं किए। कथन II : COP28 जलवायु और स्वास्थ्य घोषणा एक बाध्यकारी घोषणा है; और इस पर हस्ताक्षर करने पर स्वास्थ्य क्षेत्र को डीकार्बनाइज़ करना अनिवार्य हो जाता है। कथन III : यदि भारत का स्वास्थ्य क्षेत्र डीकार्बनाइज़ किया जाए, तो उसकी स्वास्थ्य-देखभाल प्रणाली की सुदृढ़ता प्रभावित हो सकती है।
Consider the following statements:
Statement I: Scientific studies suggest that a shift is taking place in the Earth’s rotation and axis.
Statement II: Solar flares and associated coronal mass ejections bombarded the Earth’s thermosphere with tremendous amount of energy.
Statement III: As the Earth’s polar ice melts, the water tends to move towards the equator.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : कथन I : वैज्ञानिक अध्ययन यह सुझाते हैं कि पृथ्वी के घूर्णन और अक्ष में परिवर्तन हो रहा है। कथन II : सौर फ्लेयरों और उनसे संबद्ध कोरोनल मास इजेक्शन ने पृथ्वी के तापमंडल पर अत्यधिक ऊर्जा डाली है। कथन III : जैसे-जैसे पृथ्वी की ध्रुवीय बर्फ पिघलती है, जल भूमध्य रेखा की ओर जाने की प्रवृत्ति रखता है।
Consider the following statements:
Statement I: Article 6 of the Paris Agreement is frequently discussed in global discourses on sustainable development and climate change.
Statement II: Article 6 of the Paris Agreement on climate change sets out the principles of carbon markets.
Statement III: Article 6 of the Paris Agreement on climate change intends to promote inter-country non-market practices to reach their climate targets.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : कथन I : जलवायु परिवर्तन विषयक पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 की चर्चा, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन के वैश्विक विमर्शों में बार-बार होती है। कथन II : जलवायु परिवर्तन विषयक पेरिस समझौते का अनुच्छेद 6 कार्बन बाजारों के सिद्धांत निर्धारित करता है। कथन III : जलवायु परिवर्तन विषयक पेरिस समझौते का अनुच्छेद 6 देशों के बीच गैर-बाजार सहयोग को बढ़ावा देने का भी आशय रखता है, ताकि वे अपने जलवायु लक्ष्यों तक पहुँच सकें।
Which one of the following launched the ‘Nature Solutions Finance Hub for Asia and the Pacific’?
निम्नलिखित में से किसने एशिया और प्रशांत क्षेत्र के लिए ‘प्रकृति समाधान वित्त हब’ प्रारंभ किया?
With reference to ‘Direct Air Capture’, an emerging technology, which of the following statements is/are correct?
I. It can be used as a way of carbon sequestration.
II. It can be a valuable approach for plastic production and in food processing.
III. In aviation, it can be a source of carbon for combining with hydrogen to create synthetic low-carbon fuel.
‘प्रत्यक्ष वायु प्रग्रहण’ (डायरेक्ट एयर कैप्चर), जो एक उभरती प्रौद्योगिकी है, के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? I. इसे कार्बन प्रच्छादन के एक विधि के रूप में उपयोग किया जा सकता है। II. यह प्लास्टिक उत्पादन और खाद्य प्रसंस्करण में एक मूल्यवान दृष्टिकोण हो सकता है। III. विमानन में यह हाइड्रोजन के साथ संयोजन कर कृत्रिम निम्न-कार्बन ईंधन बनाने के लिए कार्बन का स्रोत हो सकता है।
Regarding Peacock tarantula (Gooty tarantula), consider the following statements:
I. It is an omnivorous crustacean.
II. Its natural habitat in India is only limited to some forest areas.
III. In its natural habitat, it is an arboreal species.
पीकॉक टैरन्टुला (गूटी टैरन्टुला) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : I. यह एक सर्वाहारी क्रस्टेशियन है। II. भारत में इसका प्राकृतिक आवास केवल कुछ वन क्षेत्रों तक सीमित है। III. अपने प्राकृतिक आवास में यह एक वृक्षवासी प्रजाति है।
Consider the following statements:
I. Carbon dioxide (CO₂) emissions in India are less than 0.5 t CO₂/capita.
II. In terms of CO₂ emissions from fuel combustion, India ranks second in Asia-Pacific region.
III. Electricity and heat producers are the largest sources of CO₂ emissions in India.
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : I. भारत में कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) उत्सर्जन 0.5 टन CO₂ प्रति व्यक्ति से कम है। II. ईंधन दहन से CO₂ उत्सर्जन के आधार पर भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है। III. भारत में विद्युत और ताप उत्पादक CO₂ उत्सर्जन के सबसे बड़े स्रोत हैं।
Consider the following pairs:
| Plant | Description |
|---|---|
| Cassava | Woody shrub |
| Ginger | Herb with pseudostem |
| Malabar spinach | Herbaceous climber |
| Mint | Annual shrub |
| Papaya | Woody shrub |
How many of the above pairs are correctly matched?
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए : I. कासावा — काष्ठीय झाड़ी; II. अदरक — आभासी-तना युक्त शाक; III. मालाबार पालक — शाकीय आरोही लता; IV. पुदीना — वार्षिक झाड़ी; V. पपीता — काष्ठीय झाड़ी। उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं?
With reference to the planet Earth, consider the following statements:
I. Rain forests produce more oxygen than that produced by oceans.
II. Marine phytoplankton and photosynthetic bacteria produce about 50% of world's oxygen.
III. Well-oxygenated surface water contains several folds higher oxygen than that in atmospheric air.
पृथ्वी ग्रह के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : I. वर्षा वन, महासागरों द्वारा उत्पादित ऑक्सीजन की तुलना में अधिक ऑक्सीजन उत्पादित करते हैं। II. समुद्री पादप-प्लवक और प्रकाश-संश्लेषी जीवाणु विश्व की लगभग 50% ऑक्सीजन पैदा करते हैं। III. सुवातित पृष्ठीय जल में वायुमंडलीय वायु की तुलना में कई गुना अधिक ऑक्सीजन होती है।
Consider the following types of vehicles:
I. Full battery electric vehicles
II. Hydrogen fuel cell vehicles
III. Fuel cell-electric hybrid vehicles
How many of the above are considered as alternative powertrain vehicles?
