Seema is a senior bureaucrat with a reputation of honesty and professional efficiency. She has recently been posted as the District Collector (DC) to Surinder Nagar, where a large industrial area is being established.
The new industrial area had caused many farmers to submit applications for change of land use (CLU) to convert their farmlands into residential areas. There is an unusually large backlog of these applications awaiting processing. Seema noticed that some applications had been approved selectively with no visible chronological pattern. The case files showed a few complaints of some approvals being subject to receipt of large bribes from the applicants.
On further fact-finding, Seema realized that a small group of touts was controlling this illegal activity through some subordinate officials in the Collectorate. This had created a fear in the other employees who were reluctant to process any application. The resultant backlog has been piling up thereby hindering local economic progress and causing public dissatisfaction.
Seema was faced with a major moral and administrative challenge of dismantling this corruption network without hampering daily administrative operations. An aggressive internal investigation would result in institutional resistance and, possibly, a backlash from labour unions. Conversely, ignoring this situation would encourage the wrongdoers and unnecessarily continue this avoidable harassment to the populace.
(a) What are the ethical issues involved in this case?
(b) What are the options open to Seema? Identify the recommended option and justify it.
सीमा एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं, जो अपनी सत्यनिष्ठा और व्यावसायिक कुशलता के लिए ख्यात हैं। हाल ही में उनकी नियुक्ति सुरेन्द्र नगर के जिलाधिकारी (डी० सी०) के रूप में हुई है, जहाँ एक बृहत् औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जा रहा है।
इस नए औद्योगिक क्षेत्र में बहुत से किसानों ने भूमि उपयोग में परिवर्तन (सी० एल० यू०) के लिए आवेदन दिया है कि उनकी खेती की ज़मीन को आवासीय क्षेत्र में परिवर्तित किया जाए। इस तरह के आवेदनों की ऐसी भरमार है कि उनमें से अधिकांश का निस्तारण विलंबित है। सीमा ने लक्षित किया है कि उनमें से कुछ आवेदनों को, कालानुक्रमिक क्रम को अनदेखा करते हुए, मंजूरी दी गई है। इस मामले की फाइल में सीमा को कुछ ऐसी शिकायतें मिलीं, जिनमें कहा गया कि कुछ आवेदकों से मंजूरी के बदले तगड़ी रिश्वत ली गई है।
संबंधित तथ्यों की अग्रिम जांच से सीमा को ज्ञात हुआ कि कलेक्रटेड के कुछ अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मिलकर दलालों का एक छोटा गिरोह इस गैर-कानूनी गतिविधि को अंजाम दे रहा है। इस प्रकरण से बाकी कर्मचारी इतने भयभीत हो गए कि वे इन आवेदनों को अग्रसरित करने में घराने लगे। इस प्रक्रिया में विलंबित मामलों की संख्या बढ़ती रही, जिसके फलस्वरूप स्थानीय आर्थिक विकास अवरोध रह गया एवं जनता में असंतोष पैदा हुआ।
सीमा के समक्ष यह एक बड़ी नैतिक और प्रशासनिक चुनौती थी कि दैनिक प्रशासनिक गतिविधियों को बिना अवरोध किए इस भ्रष्टाचार के तंत्र को कैसे तोड़ा जाय। इसकी यदि एक आक्रामक आंतरिक जाँच-पड़ताल की जाय, तो सांस्थानिक प्रतिरोध की आशंका है और साथ ही मजदूर-संगठन की ओर से भी प्रतिक्रिया आ सकती है। दूसरी ओर यदि इस स्थिति को अनदेखा करती है, तो भ्रष्टाचारियों को प्रोत्साहन मिलेगा और अनावश्यक रूप से आम लोगों का उत्पीड़न जारी रहेगा, जिसे अभी रोका जा सकता है।
(a) इस प्रसंग के नैतिक मुद्दे कौन-से हैं?
(b) सीमा के पास उपलब्ध विकल्पों पर विचार कीजिए। प्रस्तावित विकल्प को चिन्हित कर उसके औचित्य को रेखांकित कीजिए।
Model Answer
The demand is to identify ethical issues and evaluate options for a District Collector dealing with a corrupt nexus between touts and subordinates delaying CLU applications. Dimensions include administrative integrity, public service delivery, employee fear, and balancing system clean-up with continuity. Approach: (a) List ethical issues like corruption vs. integrity, systemic paralysis, victimization of honest staff, and public harassment. (b) Formulate options: ignore and clear backlog, aggressive crackdown risking paralysis, or a phased administrative overhaul. Recommend the phased approach combining transparency (e.g., digital tracking), whistle-blower protection, and strict penal action against culprits, justifying it through long-term systemic reform without halting public services.
मॉडल उत्तर
इस प्रश्न की माँग भूमि रूपांतरण (CLU) आवेदनों में विलंब और दलालों-कर्मचारियों की मिलीभगत से जुड़ी भ्रष्टाचार की समस्या पर नैतिक मुद्दों की पहचान करना और विकल्पों का मूल्यांकन करना है। आयामों में प्रशासनिक सत्यनिष्ठा, जन सेवा वितरण, कर्मचारियों का भय, और व्यवस्था की सफाई बनाम निरंतरता का संतुलन शामिल है। दृष्टिकोण: (a) भ्रष्टाचार बनाम सत्यनिष्ठा, व्यवस्थागत पक्षाघात, ईमानदार कर्मचारियों का उत्पीड़न और जन असंतोष जैसे नैतिक मुद्दे सूचीबद्ध करें। (b) विकल्प सुझाएँ: अनदेखा करना, आक्रामक जाँच या चरणबद्ध सुधार। डिजिटल ट्रैकिंग और सख्त कार्रवाई वाले चरणबद्ध दृष्टिकोण की अनुशंसा करें।
Answer-writing guidance
Structure answer around Integrity vs. Corruption, Rule of Law, and Public Trust. Propose a phased, tech-driven cleanup with employee protection.
उत्तर-लेखन संकेत
सत्यनिष्ठा बनाम भ्रष्टाचार, विधि का शासन और जन-विश्वास पर उत्तर केंद्रित करें। कर्मचारी सुरक्षा के साथ तकनीक-आधारित चरणबद्ध सुधार सुझाएँ।
