Rajapuram is a border district. Jhara and Biru, its two major communities are in continual conflict with each other. The social fabric is fractured and demands mending.
Ethnic tensions between the two communities have erupted into violence resulting in a large number of deaths. The stated causes are conflicting land claims, uneven resource allocation and inadequate political representation in government bodies. Separate relief camps had to be created for the two communities. The situation is volatile and appears to be getting out of control.
Rajan has been appointed the District Magistrate (DM) of Rajapuram and tasked to quickly get the situation under control. His immediate tasks include restoring administrative authority, reopening the highway and initiating peace talks. On taking over his appointment, Rajan realized that the inter-community rivalry had even seeped into the local administration and police. With functional neutrality being the immediate casualty, it had made both communities distrustful of the government. The neighbouring country could utilize the opportunity to spur insurgent activity and further aggravate the situation. Rajan favoured a controlled approach starting with opening the highway to restore food and medical supplies. He toyed with the idea of requisitioning CRPF units to help restore administrative control.
(a) Discuss the ethical issues that need to be addressed in this case.
(b) What are the options open to Rajan? Which option would ensure protection of his non-partisan image without maintaining/compromising ethics?
राजापुरम एक सीमावर्ती ज़िला है। झारा और बीरू वहाँ के प्रमुख समुदाय हैं, जो प्रायः एक-दूसरे के साथ टकराव की स्थिति में रहते हैं। इसके कारण वहाँ का सामाजिक ताना-बाना बिगड़ गया है और उसे ठीक करने की आवश्यकता है।
इन दोनों के बीच जो जातीय संघर्ष है, वह प्रायः हिंसा को जन्म देता है, जिसके कारण बहुत लोगों की मृत्यु हो गई है। इस तनाव के जो कारण बताए जाते हैं, वे हैं-ज़मीन पर दोनों गुटों के दावे, स्रोतों का असंतुलित बंटवारा और सरकारी संस्थाओं में उनका अपर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व। दोनों समुदायों के लिए अलग-अलग राहत शिविर बनाना पड़ा। स्थिति इतनी विषम हो गई है कि लगता है जल्द ही वह नियंत्रण से बाहर हो जाएगी।
राजन को राजापुरम का जिलाधिकारी (डी० एम०) नियुक्त किया गया है। उसकी ज़िम्मेदारी है कि वह अतिशीघ्र स्थिति को नियंत्रण में ले। उसके प्राथमिक कार्य हैं—प्रशासनिक व्यवस्था की बहाली, राजमार्ग को खुलवाना एवं शांतिवार्ता को शुरू करना। पदभार ग्रहण करते ही राजन को ज्ञात हुआ कि समुदायों के बीच जो द्वंद्व है, वह स्थानीय प्रशासन और पुलिस तक पहुँच गया था। चूंकि स्थानीय प्रशासन वहाँ निष्पक्ष नहीं रह गया था, इसलिए दोनों समुदायों का उस पर से विश्वास उठ गया था। पड़ोसी देश इस अवसर का लाभ उठाकर एवं आंतरिक विद्रोह को बढ़ावा देकर स्थिति को और खराब कर सकता था। एक संतुलित रवैया के साथ राजन ने राजमार्ग को खुलवाया ताकि खाद्यद्यान्न और चिकित्सीय वस्तुएँ लोगों तक पहुँचाई जा सके। प्रशासनिक नियंत्रण की बहाली के लिए उसने सी० आर० पी० एफ० की मदद लेने पर भी विचार किया।
(a) इस प्रसंग में उन नैतिक मुद्दों पर विचार कीजिए, जिन पर ध्यान देना आवश्यक है।
(b) राजन के सामने क्या विकल्प हैं? नैतिकता को आहत किए बिना कौन-सा विकल्प उसकी निष्पक्षता की रक्षा सुनिश्चित करेगा?
Model Answer
The demand is to identify ethical issues in a communally fractured border district and evaluate options for a DM to restore order, handle compromised local police, and ensure non-partisanship. Dimensions include communal harmony, administrative neutrality, national security, and human rights. Approach: (a) Discuss ethical issues like breakdown of administrative neutrality, loss of public trust, external security threat, and violation of right to life/peace. (b) Evaluate options: use partisan local police (risky), rely entirely on military/central forces, or deploy neutral central forces (CRPF) while isolating biased local elements, opening supply lines, and facilitating impartial dialogue for long-term reconciliation.
मॉडल उत्तर
इस प्रश्न की माँग सांप्रदायिक रूप से विभाजित सीमावर्ती जिले में शांति बहाली, पक्षपाती स्थानीय पुलिस से निपटने और गैर-पक्षपातपूर्ण छवि बनाए रखने से जुड़े नैतिक मुद्दों और विकल्पों का मूल्यांकन करना है। आयामों में सांप्रदायिक सद्भाव, प्रशासनिक तटस्थता, राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवाधिकार शामिल हैं। दृष्टिकोण: (a) प्रशासनिक तटस्थता का पतन, जन-विश्वास की हानि, और बाहरी सुरक्षा खतरे जैसे नैतिक मुद्दों पर चर्चा करें। (b) विकल्पों का मूल्यांकन करें: केंद्रीय बलों (CRPF) की तैनाती, स्थानीय पुलिस को अलग करना, आपूर्ति लाइनें खोलना और निष्पक्ष संवाद स्थापित करना।
Answer-writing guidance
Address Neutrality vs. Polarization and National Security. Recommend deploying CRPF, sidelining biased local staff, and initiating inclusive peace talks.
उत्तर-लेखन संकेत
तटस्थता बनाम ध्रुवीकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों को संबोधित करें। CRPF की तैनाती, पक्षपाती स्थानीय कर्मियों को अलग करने और समावेशी शांति वार्ता की अनुशंसा करें।
